वन रिदम के साथ झूमे बच्चे
केरलि स्कूल का 37वां वार्षिकोत्सव और एनुअल स्पोटर्स धूमधाम से मना
सेक्टरटू स्थित केरलि स्कूल रविवार को अपना 37 वां वार्षिकोत्सव सह एनुअल स्पोटर्स डे मनाया। तीन घंटे से अधिक चले रंगारंग कार्यक्रम में बच्चों ने वन वर्ल्ड, वन स्पिरिट और वन रिदम के साथ खूब झूमे। दर्शकों ने भी बच्चों की प्रतिभा देखकर जमकर तालियां बजाईं। बतौर मुख्य अतिथि एचईसी के वित्त निदेशक एसके पटनायक सप|ीक उपस्थित थे। प्राचार्य राजन वर्गीस ने रिपोर्ट कार्ड पढ़ा। वहीं प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष एसएच नाथन, सचिव प्रभात कुमार उन्नीथान, मलयाली एसोसिएशन के अध्यक्ष के जॉय, उपाध्यक्ष एआर पिल्लई, महासचिव के रमेशन समेत अन्य मौजूद थे।
बच्चों ने जहां अपनी प्रतिभाओं से सबका मन मोहा, तो वहीं दूसरी ओर खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने पूरे जोश और दमखम के साथ अपने साथियों को पछाड़ा। कक्षा एक और दो के बच्चों ने हॉट स्टेपर्स द्वारा वेस्टर्न म्युजिक पर एक्सरसाइज के बारे में सिखाया। अस्सिटेंट हेड ब्वॉय अपूर्व राज और हेड गर्ल दीपाली श्रीवास्तव के नेतृत्व में चारों हाऊस के बच्चों ने मार्च पास्ट किया। बेहतर प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार दिए गए। कुल 55 छात्रों के बीच पुरस्कार बांटे गए। संचालन विजय अरोरा, सुजा पिल्लई और अन्नाकुटी ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का निर्देशन सोमा सरकार किया।
लड़कों के ग्रुप में चैंपियन आदित्य शेखर, अंशु किस्पोट्टा, आनंद कुमार सिंह और लड़कियों के ग्रुप में रिमाशा, दिव्या तिर्की, प्रज्ञा पांडेय, जिस्मी जोसेफ अव्वल रहीं। लड़कियों के मार्च पास्ट में येलो हाउस, बेस्ट ऑल राउंडर और स्पोटर्स के लिए ब्लू हाउस को पुरस्कार दिए गए।
आदित्य अंशु बने चैंपियन
केरलि स्कूल के 37वां वार्षिकोत्सव में नृत्य प्रस्तुत करतीं छात्राएं।