पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 450 से ज्यादा सीए छात्रों ने लिया हिस्सा

450 से ज्यादा सीए छात्रों ने लिया हिस्सा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य में पहली बार राष्ट्रीय सीए स्टूडेंट्स सम्मेलन होटवार में शुरू, छात्रों को मिल रहे बेहतर बनने के टिप्स

अपना आकलन खुद करें स्टूडेंट्स : गोपाल सिंह

दीइंस्टीट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की बोर्ड ऑफ़ स्टडीज की ओर से रविवार को खेलगांव स्थित राजकीय संग्रहालय में सीए स्टूडेंट्स सम्मेलन का आयोजन हुआ। दो दिनी सम्मेलन का उदघाटन सीसीएल के सीएमडी गोपाल सिंह ने किया। विशिष्ट अतिथि इंस्टीट्यूट के केंद्रीय परिषद के सदस्य मुकेश सिंह कुशवाहा उपस्थित थे। गोपाल सिंह ने कहा कि यह राज्य के लिए काफी गौरव की बात है की इस तरह का अखिल भारतीय सम्मेलन हो रहा है। यह केवल ज्ञान वर्धन में सहायक है बल्कि छात्र-छात्राओं के बीच वार्ता का प्लेटफार्म उपलब्ध होता है। ताकि वे अपनी तैयारी का खुद आकलन कर सके।

रांची शाखा के सीए स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष जैन ने कहा कि सीए स्टूडेंट्स के लिए हम रांची में ही उनकी समुचित विकास के लिए हर तरह के प्लेटफार्म उपलब्ध करा रहे हैं। अध्यक्ष उदय जायसवाल ने कहा कि सदा से आत्मा की वास्तविक शक्ति ज्ञान ही है और जिस समाज या देश के लोगों की आत्मा ज्ञान रूपी शक्ति से परिपूर्ण रहती है वह समाज या देश हमेशा हर प्रकार से दुनिया में सबसे आगे रहता है। मध्य भारत क्षेत्रीय परिषद के अध्यक्ष नीतेश अग्रवाल, सचिव अविचल कपूर, सीएल यादव, उपाध्यक्ष जेवी अग्रवाल, सचिव धर्मेंद्र सिन्हा, कोषाध्यक्ष विकास पोद्दार, पूर्व अध्यक्ष महेंद्र जैन, संजीत श्रीवास्तव मैनेजिंग कमेटी के सदस्य विनय गोयनका भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम का उदघाटन करते मुख्य अतिथि और अन्य पदाधिकारी।

सेमिनार में पूरे झारखंड सहित अन्य जगहों के 450 से ज्यादा सीए स्टूडेंट्स भाग ले रहे हैं। पहले दिन अखिल भारतीय स्तर पर आठ सीए छात्रों ने एकाउंटिंग, ऑडिटिंग, टैक्स और कंपनी लॉ से संबंधित रिसर्च पेपर प्रस्तुत किए। देर शाम इंडियन आइडल- 6 के देवेंद्र पॉल और फ्रिक्शन डांस ग्रुप समेत सीए छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।