- Hindi News
- सुरक्षा दस्ता के अध्यक्ष बने राकेश शर्मा
सुरक्षा दस्ता के अध्यक्ष बने राकेश शर्मा
रांची . सुरक्षादस्ता रांची महानगर की बैठक शनिवार को शिव बालक पंडित की अध्यक्षता में दस्ता के कार्यालय में हुई। इसमें नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। इसमें मुख्य संरक्षक सीपी सिंह, जितेंद्र सिंह, स्वामी देवेंद्र प्रकाश, संयोजक रूपेश चौरसिया, अध्यक्ष राकेश शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष सूरज साहू, मंत्री मिंटू सिंह, वरीय उपाध्यक्ष राजेश वर्मा, उपाध्यक्ष कृष्णा साव, विकास सिंह, दीपू वर्मा, गजन तिवारी, विक्की सोनी, मनीष यादव, ऋषि गक्खड़ विशाल साहू, सचिव सुलेन गाड़ी, अजित दास, नवेंदु उपाध्याय, विकास कुमार, हनि सिंह, मनीष ठाकुर अभिषेक राज, कोषाध्यक्ष गुड्डू मलहा और मीडिया प्रभारी राजेश सिंह को बनाया गया। दस्ता का एक प्रतिनिधिमंडल सिटी एसपी से मिला और दस्ता के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने की अपील की।