- Hindi News
- ट्रांस रेडिएल से ब्रेन तक का इलाज : डॉ. राजीव
ट्रांस रेडिएल से ब्रेन तक का इलाज : डॉ. राजीव
रांची. मेडिकलसाइंस में स्पेक्ट्रम ऑफ ट्रांस रेडिएल इंटरवेंशन एक नई तकनीक है। इसके जरिए ब्रेन से लेकर जांघ तक की नस में होनेवाली गड़बड़ी का इलाज किया जा सकता है। उक्त बातें पारस अस्पताल, पटना के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. प्रमोद कुमार ने कही। वह शनिवार की शाम पारस एचएमआरआई और आईएमए रांची के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सीएमई में बोल रहे थे। यह कार्यक्रम होटल रेडिशन ब्लू में आयोजित था। डॉ. जॉन मुखोपाध्याय और डॉ. राजीव शरण ने भी व्याख्यान दिए। डॉ. कुमार ने कहा कि अब तक इस विधि से सिर्फ एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी की जाती थी। लेकिन, अब ब्रेन, किडनी, पेट और कमर की नस का भी इलाज हो रहा है।