सोनाहातू में 29 से शुरू होगा म्युटेशन
रांची. सोनाहातूप्रखंड में 29 सितंबर से ऑनलाइन म्युटेशन का काम शुरू हो जाएगा। इसकी तैयारी करने का निर्देश उपायुक्त विनय कुमार चौबे ने दी है। इसके साथ ही यहां पर बॉयोमीट्रिक सिस्टम से राशन वितरण योजना का शुभारंभ होगा। चौबे शनिवार को साप्ताहिक बैठक में मनरेगा, इंदिरा आवास योजना, जन वितरण प्रणाली, ऑनलाइन म्युटेशन, वृद्धावस्था और विधवा पेंशन समेत अन्य स्कीमों की समीक्षा कर रहे थे।