पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुख्य चुनाव आयुक्त ने तैयारियों का लिया जायजा

मुख्य चुनाव आयुक्त ने तैयारियों का लिया जायजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीसरेचरण की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस संपत ने सभी जिलों के डीसी और एसपी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की।

मौके पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पीके जाजोरिया, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी हिमानी पांडेय, केके सोन, आईजी (ऑपरेशन) एमएल मीणा और सीआरपीएफ के आईजी आरके मिश्रा उपस्थित थे। मुख्य चुनाव आयुक्त ने मंगलवार को होनेवाले चुनाव के लिए तैयारी की अंतिम रिपोर्ट ली और आदेश दिया कि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराए जाएं। संपत ने सभी एसपी से यह जानकारी मांगी की कितने बूथ अतिसंवेदनशील हैं और कितने संवेदनशील। किन बूथों पर किस फोर्स की तैनाती की गई है। उन्होंने मतदान के बाद घर लौटने वाले मतदाताओं की भी सुरक्षा दुरुस्त करने के आदेश दिए हैं। रांची, हजारीबाग, बरही, कोडरमा, चतरा, रामगढ़ और बोकारो के डीसी एसपी से यह जानकारी ली कि सभी मतदानकर्मी योगदान दे चुके हैं। आईजी मीणा ने मुख्य चुनाव आयुक्त से कहा कि सुरक्षा में मिले पारा मिलिट्री के अलावा सीआरपीएफ के कोबरा बटालियन और एसटीएफ के जवानों को भी लगाया गया है। बम डिस्पोजल टीम के साथ मिनी एंटी लैंड माइंस वाहन भी जिलों में भेजे गए हैं।