- Hindi News
- डॉ. नाग ने किया डोर टू डोर प्रचार, मांगा समर्थन
डॉ. नाग ने किया डोर टू डोर प्रचार, मांगा समर्थन
रांची| कांकेविधानसभा क्षेत्र के झामुमो प्रत्याशी डॉ. अशोक नाग ने सोमवार को डोर-टू-डोर संपर्क किया। वोटरों से कांके की समस्याओं के समाधान के लिए उन्हें विजयी बनाने की अपील की। डॉ. नाग ने कहा कि अब तक जो भी जन प्रतिनिधि कांके से चुनकर विधानसभा पहुंचे, उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को मजबूती से विधानसभा में नहीं उठाया। यही कारण है कि कांके आज भी विकास से दूर है। झामुमो ने 14 माह के शासन काल में ही विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई है।