जिला प्रशासन ने की मतदान की अपील
रांची | जिलाप्रशासन की ओर से सोमवार को मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रचार अभियान चलाया गया। मतदाताओं से नौ दिसंबर को वोट देने की अपील की गई। डीसी विनय चौबे ने भी लोगों से वोट देने की अपील की है। उन्हांेने कहा है कि मतदाता किसी भी प्रकार का लेनदेन नहीं करें, शराब और नोट के चक्कर में वोट बर्बाद नहीं करें। भयमुक्त होकर मतदान करें।