योग्य प्रत्याशी को डालें वोट : फाउंडेशन
रांची | विधानसभाचुनाव में हिमायत फाउंडेशन ने सभी मतदाताओं से वोट देने की अपील की है। फाउंडेशन के सेक्रेटरी डॉ. एसएम अब्बास ने कहा कि स्वयं वोट देने के साथ आसपास लोगों को वोट के लिए प्रेरित करें। उन्होंने जातिगत भावना से ऊपर उठकर शिक्षित, ईमानदार और योग्य प्रत्याशी को वोट देने का आग्रह किया है।