बार एसोसिएशन ने की मतदान की अपील
रांची | मंगलवारको तीसरे चरण के होने वाले चुनाव को देखते हुए रांची जिला बार एसोसिएशन के महासचिव कुंदन प्रकाशन ने 3500 अधिवक्ता सदस्यों से मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि सिर्फ व्यवस्था को कोसने से सुधार नहीं होगा, बल्कि खुलकर मतदान करने से व्यवस्था बदलेगी। उन्होंने सभी को घर से निकलने की सलाह दी है।