पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस का एनडीए से है सीधा मुकाबला : रमा

कांग्रेस का एनडीए से है सीधा मुकाबला : रमा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | रांचीजिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष रमा खलखो ने कहा है कि सिल्ली विस में हमारी सीधी लड़ाई भाजपा आजसू गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी सुदेश महतो के साथ है। 15 साल में क्षेत्र में अपेक्षित विकास नहीं हुआ है। खलखो सिल्ली स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में सोमवार को प्रेस से बात कर रही थीं। उन्होंने कहा कि कृषि, शिक्षा एवं चिकित्सा के क्षेत्र में कोई सार्थक पहल नहीं हुई है। सड़क की स्थिति काफी जर्जर है, विकास कार्यों में सिर्फ लुट हुई है। आजतक एक भी महिलाओं को रोजगार नहीं मिला है। आजसू ने भाजपा के साथ गठबंधन सिर्फ सिल्ली सीट को सुरक्षित रखने के लिए किया है। जनता सब देख रही है, लोग बदलाव चाहते हैं।