फेज-1
कहां िकतनी वाेिटंग
सीईओ कार्यालय के सामने के बूथ का हाल
वोटिंग के बाद ईवीएम जमा करने को लगा मेला
िवधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 17 सीटों पर 62% वोटिंग
रांची फिसड्डी, िसल्ली सबसे आगे
फेज-2
झारखंडविधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को 17 सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। इन सीटों पर 62 फीसदी वोटिंग हुई। विधानसभा चुनाव 2009 की तुलना में इस बार करीब सात फीसदी अधिक वोटिंग हुई है, मगर लोकसभा चुनाव 2014 की तुलना में यह दो फीसदी कम है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी पीके जाजोरिया ने बताया कि यह प्रारंभिक रिपोर्ट है। अंतिम रिपोर्ट आने पर इसमें एक-दो फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है।
इस चुनाव में एक बार फिर राजधानी रांची के लोग वोट डालने के लिए घरों से कम निकले, जबकि अन्य क्षेत्र के लोगों ने तो लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जमकर मतदान किया। इसमें रांची, हटिया, कांके और खिजरी विधानसभा क्षेत्र की वजह से वोटिंग प्रतिशत बहुत आगे नहीं बढ़ पाया। सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 76.16 फीसदी लोगों ने मतदान किया, जबकि रांची में सबसे कम 48.54 फीसदी लोगों ने ही उंगली में काली स्याही लगाना पसंद किया।
प|ी की ड्यूटी कर रहे थे पति
कम वोिटंग के िलए मैं िजम्मेदार : जाजोरिया
21 ईवीएम, 107 वीवी पैट बदले गए
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के सामने केंद्रीय विद्यालय सेक्टर टू में तीन बूथ 134, 135 अौर 140 थे। बूथ नंबर 134 की बीएलओ थीं गीता बड़ाईक। लेकिन वहां मतदाता पर्ची लेकर मौजूद थे उनके पति संतोष बड़ाईक। वहीं बूथ नंबर 135 के बीएलओ की चुनाव ड्यूटी लगा दी गई थी।
मॉक पोल के दौरान 56 ईवीएम में गड़बड़ी पाई गई। इसे बदल दिया गया। वहीं मतदान के दौरान 21 ईवीएम में खराबी आई, जिसे बदला गया। 107 वीवी पैट भी बदले गए।