रांची | राज्यके जेलों में कक्षपाल के कुल 2600 पदों में से 14 सौ पद रिक्त हैं। इसी तरह राज्य के जेलों में उच्च कक्षपाल के 250, सहायक जेलर के 64, जेलर के 14 एवं अधीक्षक के 17 पद रिक्त हैं। अर्थात राज्य के कुल 27 जेलों में से 13 जेल प्रभारी जेलर और 10 जेल प्रभारी अधीक्षक से चल रहा है।