अंशुमन को हराकर जीशान तीसरे राउंड में
जीशानकैफ जेएससीए स्टेडियम में खेली जा रही झारखंड राज्य ओपन टेनिस चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग के तीसरे राउंड पहुंच गए हैं। चैंपियनशिप के तीसरे दिन दो घंटे 50 मिनट तक चले मुकाबले में उन्होंने रेहान अहमद को 6-7, 6-3, 6-4 से हराया। पुरुष वर्ग में ही सुमित कुमार ने प्रवीण जैन को 6-0, 6-0 से, कुलदीप ने अंशुमन को 5-7, 6-3, 7-5 से, जितेंद्र ने सुमित को 6-1, 6-4 से हरा कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
महिला वर्ग में निकी एक्का ने आकृति को 7-5, 4-6, 6-0 से हराया। लड़कों के अंडर-19 वर्ग के मुकाबले में सुमित कुमार ने दिव्येश को 6-1, 6-3 से जीशान कैफ ने अंशुमन को 6-1, 6-1 से हराया। बालिका अंडर-14 में देव्यानी ने निधि को 6-5, 7-2 से, बालक अंडर-12 में इब्राहिम ने कृशांग को 6-4 से आर्यन ने शरद को 6-0 से पराजित किया।