पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टीवीएनएल की दो नंबर यूनिट से भी उत्पादन शुरू

टीवीएनएल की दो नंबर यूनिट से भी उत्पादन शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | टीवीएनएलकी दो नंबर यूनिट को मंगलवार शाम लाइटअप कर लिया गया। यह यूनिट तीन दिनों से बंद थी। इस वजह से झारखंड में बिजली संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। हालांकि आधुनिक पावर से आपूर्ति दूसरे दिन भी बंद रही। लेकिन टीवीएनएल की दूसरी यूनिट से उत्पादन शुरू होने से राज्य का बिजली संकट दूर हो जाएगा। मंगलवार को झारखंड को 857 मेगावाट बिजली की जरूरत थी। जबकि आपूर्ति 854 मेगावाट की गई। झारखंड बिजली वितरण के एमडी केके वर्मा ने बताया कि चुनाव को लेकर निगम की तैयारी मुकम्मल थी। कहीं भी बिजली के कारण मतदान बाधित नहीं हुआ।