पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 27 को मनेगा पहाड़ी मंिदर का वािर्षकोत्सव

27 को मनेगा पहाड़ी मंिदर का वािर्षकोत्सव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पहाड़ीबाबा का 18वां वार्षिकोत्सव 27 और 28 दिसंबर को मनाया जाएगा। श्री शिव मंडल की ओर से मनाए जाने वाले समारोह के पहले दिन सुबह 7.30 बजे प्रताप चंद्र साहू द्वारा ध्वज पूजा होगी। 9.30 बजे पहाड़ी बाबा का रुद्राभिषेक होगा। आचार्य श्याम सुंदर भारद्वाज के साथ ग्यारह पंडितों द्वारा वेद मंत्रों का उच्चारण किया जाएगा। दूध, घी, मधु और गन्ना के रस से बाबा का अभिषेक किया जाएगा। दोपहर 2.30 बजे से ओम प्रकाश शर्मा अपने साथियों के साथ सुंदर कांड का पाठ करेंगे। शाम सात बजे आरती और उसके बाद प्रसाद वितरण के साथ पहले दिन के समारोह का समापन होगा।

रविवार को दिन के एक बजे से बाबा के भव्य शृंगार का दर्शन होगा। समारोह के दौरान मुख्य मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। मुख्य हॉल में झांकी का दर्शन होगा। सीढ़ियों पर कई स्वागत द्वार लगाए जाएंगे। नीचे से लेकर मंदिर के शिखर तक महावीरी झंडा लगाया जाएगा। भगवान को छप्पन भोग लगाया जाएगा। दोपहर दो बजे से भजन होगा, जो रात्रि आठ बजे तक चलेगा। इस दौरान पूरे परिसर की आकर्षक विद्युत सज्जा की जाएगी। उसके बाद आरती होगी। दिन से रात तक प्रसाद वितरण किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रेम शंकर चौधरी, भगवान दास काबरा, प्रताप चंद्र साहू, इंदर देव प्रसाद, किशोरी पोद्दार, अमर पोद्दार, राजू मिश्रा, संतोष गुप्ता, मनीष चौधरी, उदय शर्मा, विकास चौधरी, राजू कुमार, छोटे लाल गुप्ता, वीरेंद्र वर्णवाल, रोहित कुमार सहित अन्य सहयोग कर रहे हैं।

वर्षिकोत्सव की तैयारी को लेकर बैठक करते श्री शिव मंडल के सदस्य।