ईवीएम से छेड़छाड़ का लगाया आरोप
रांची | मुस्लिमयूथ लीग के प्रदेश संयोजक इरफान खान ने प्रेस बयान जारी कर कहा कि मंगलवार को चुनाव में एक साजिश के तहत ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की गई। बताया कि ईवीएम में मुस्लिम लीग के प्रत्याशी आबिद अख्तर के क्रम संख्या छह पर बटन दबाने पर मशीन वोट स्वीकार नहीं कर रही थी। यह शिकायत जब मेन रोड स्थित उर्दू लाइब्रेरी मतदान केंद्र में मिली, तो लीग ने मतदान रुकवा कर मजिस्ट्रेट को अवगत कराया। बाद में मशीन को चेक कर ठीक कराया गया।