प्रोजेक्ट भवन से हटाए जाएंगे खराब वाहन
रांची | प्रोजेक्टभवन अन्य सचिवालय परिसर में बेकार एवं खराब पड़े वाहनों को जल्द ही हटाया जाएगा। भवन निर्माण विभाग ने इसके लिए सभी संबंधित विभागीय सचिवों को पत्र लिखा है। उन्हें वाहनों की सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। पत्र में लिखा गया है कि मंत्रालय परिसर में खराब वाहनों का पड़े रहना पर्यावरण की दृष्टि से ठीक नहीं है, साथ ही इससे परिसर की सुंदरता भी बिगड़ती है। इन वाहनो की वजह से संबंधित स्थान का पूरा उपयोग भी नहीं हो पा रहा है। ऐसे में वाहनों को नीलामी की जाए या हटाया जाए। दूसरी ओर, सचिवालय सुरक्षा के अफसरों ने वित्त विभाग के एक वाहन के टायर चोरी होने के बाद उस वाहन को जब्त कर लिया है जिसमें में चोरी के टायर लगाए गए थे। वित्त विभाग ने टायर चोरी की सूचना सुरक्षा मंत्रालय को भी दी थी।