पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आवास बोर्ड कराएगा आज जमीन की मापी

आवास बोर्ड कराएगा आज जमीन की मापी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | हरमूक्षेत्र में स्थित सहजानंद चौक के आसपास की आवास बोर्ड की जमीन की शुक्रवार को मापी की जाएगी। बोर्ड मापी के बाद अपनी जमीन पर कील गड़ाई का काम कराएगा। जमीन की मापी के दौरान आवास बोर्ड के एमडी सह निगम के सीईओ मनोज कुमार स्वयं उपस्थित रहेंगे। आवास बोर्ड उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में ऐसा कर रहा है। बोर्ड ने कील गाड़ने की कार्रवाई के लिए राज्य के तीन जिले जमशेदपुर, धनबाद और रांची में टीम गठित की है। कील गड़ाई का कार्य मापी के तुरंत बाद दिन के 11 बजे शुरू कर दिया जाएगा। रांची टीम में प्रमंडल में कार्यपालक अभियंता (सामान्य), कार्यपालक अभियंता (योजना) और चार चौकीदार सत्यनारायण दास, पवन कुमार मेहता, यदुनंदन राय और कृष्णा सिंह का शामिल हैं।