- Hindi News
- पोस्ट ऑफिस में 15 से शुरू हो जाएगा सीबीएस
पोस्ट ऑफिस में 15 से शुरू हो जाएगा सीबीएस
पोस्टऑफिस में 15 दिसंबर से कोर बैंकिंग सिस्टम (सीबीएस) शुरू हो जाएगा। इसकी तैयारी चल रही है। हेड पोस्ट ऑफिस के साथ जीपीओ के सर्वर रूम में दिनभर तकनीकी बदलाव अन्य जरूरी काम हो रहा है। राज्य के अन्य हेड पोस्ट ऑफिस में भी तैयारी अंतिम स्तर पर है। पहले फेज में 15 फरवरी तक 31 पोस्ट ऑफिस को सीबीएस से जोड़ा जाएगा। दूसरे में 100 सब पोस्ट ऑफिस और थर्ड फेज में 465 ब्रांच यानी ग्रामीण पोस्ट ऑफिस (बीपीओ) इसके दायरे में आएंगे। मार्च 2015 तक इस प्रक्रिया को पूरा करने का लक्ष्य है।
सीबीएस का एक माह परीक्षण होगा और इसके बाद खाताधारियों को एटीएम कार्ड इश्यू होंगे। इसके लिए एटीएम काउंटर भी बनाए जा रहे हैं। इससे मंथली इनकम स्कीम वालों को भी हर महीने पैसा निकालने के लिए पोस्ट ऑफिस नहीं जाना होगा। इसके साथ ही रेकरिंग डिपोजिट, एनएससी, एनएसएस, सीनियर सिटीजन स्कीम, लाइफ इंश्योरेंस की राशि भी एटीएम से डाली या निकाली जा सकेगी। राज्य में पोस्ट मास्टर जनरल अनिल कुमार ने बताया कि सीबीएस 15 दिसंबर को शुरू कर देंगे। झारखंड के 700 डाकघरों आधुनिकीकरण हो गया है। इससे ग्राहक किसी भी ब्रांच से सुविधा ले सकेंगे।