ये सुविधाएं मिलेंगी यहां
केंद्रीय योजना पर राज्य में दो साल बाद आई तेजी, दुष्कर्म पीड़िताअों को मिलेगी शेल्टर होम में शरण
पूर्वी भारत का पहला ओएससीसी सेंटर खुलेगा रांची में
रिनपास में होगा निर्माण
तीनदिन के बाद दिल्ली निर्भया कांड की दूसरी बरसी है। दो वर्ष के बाद ही सही झारखंड में भी दुष्कर्म पीड़िताओं के जीवन में उजाला फैलाने की कोशिश शुरू हो गई है। राज्य में वन स्टॉप क्राइसिस सेंटर (ओएससीसी) की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हुआ है। पूर्वी भारत का यह पहला सेंटर रिनपास में खुलेगा। इसके लिए कागजी कार्रवाई प्रारंभ हो गई है। राज्य सरकार और महिला बाल विकास विभाग के बीच इस संबंध में निर्णय ले लिया गया है। नए साल में इसका काम शुरू होने की संभावना है। यह सेंटर 24 घंटे काम करेगा। इसमें सभी आवश्यक सुविधाएं होंगी। इसके टोल फ्री नंबर पर किसी भी समय संपर्क किया जा सकेगा। नेशनल क्राइम ब्यूरो की रिपोर्ट के अनुसार पिछले वर्ष देश में दुष्कर्म के 33707 मामले आए। झारखंड पुलिस के मुताबिक वर्ष की पहली छमाही में राज्य में 581 मामले आए। सिर्फ रांची में ही 99 मामले विभिन्न थानों में दर्ज हुए।
गौरतलब है कि 2012 में दिल्ली में निर्भया कांड के बाद केंद्र सरकार ने सभी राज्यों में वन स्टॉप क्राइसिस सेंटर खोलने का निर्णय लिया था। तत्कालीन केंद्रीय महिला एवं बाल विकास विभाग ने सभी राज्यों से संपर्क किया था। पहला सेंटर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में खुला। लेकिन राज्य सरकार से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने के कारण झारखंड में इस प्रोजेक्ट में देरी हुई।
पिछले साल बना था प्लान
सेंटरके लिए एक साल पहले ही रिनपास से बातचीत हुई थी। रिनपास निदेशक डॉ. अमोल रंजन ने हॉस्पिटल के ओपीडी के बगल में सेंटर बनाने का पूरा प्रस्ताव तैयार कर राज्य सरकार को दिया था। चार बेडेड इस सेंटर में जरूरत के समय पीड़िता के अभिभावक के भी रुकने की व्यवस्था होगी। चिकित्सा समेत अन्य सुविधाएं भी यहां मिलेंगी। सेंटर रिनपास के अधीन नहीं होगा। इसके संचालन की जवाबदारी महिला एवं बाल विकास विभाग की होगी। जरूरत पड़ने पर इस प्रोजेक्ट में किसी एनजीओ को भी शामिल किया जाएगा।