हवा में कनकनी बढ़ी तो और गिरेगा पारा
ठंडके साथ कनकनी बढ़ रही है। गुरुवार को रांची का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के आसपास रहा है। आनेवाले एक से दो दिनों में तापमान में और गिरावट सकती है। मौसम विभाग के डायरेक्टर बीके मंडल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर की ओर से गुजर रहा है। इसकी वजह से आसमान में बादल छाये हुए हैं, जिसके कारण कनकनी बढ़ी है। अभी ठंडी हवा की गति और तेज होगी। मंडल ने कहा कि रांची के ऊंची जगह पर होने के कारण कुहासे कम बन रहे हैं। वहीं देवघर, दुमका सहित कई क्षेत्रों में कुहासे का असर दिखने लगा है। आनेवाले दिनों में शहर में कुहासा बढ़ेगा।
बिहार दिल्ली से आने वाली ट्रेनें हो रहीं लेट
कुहासेका असर ट्रेनों पर पड़ने लगा है। बिहार और दिल्ली से आनेवाली ट्रेनें लेट रही हैं। 10 से 12 घंटे विलंब से ट्रेन पहुंच रही हैं। इसका सीधा असर यात्रियों पर पड़ रहा है। रांची आनेवाली स्वर्ण जयंती, जम्मूतवी एक्सप्रेस, मौर्य एक्सप्रेस, वनांचल सहित कई ट्रेनों पर ठंड का असर पड़ने लगा है। ठंड का असर विमानों के आवागमन पर भी पड़ने लगा है। विजिबिलिटी कम होने के कारण विमान को लेट कराया जा रहा है या तो कैंसिल करनी पड़ रही है। जबकि आने वाले समय में ठंड और बढ़ने वाली है। कुहासे के बढ़ने का असर विमान सेवाओं पर पड़ेगा।