पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्रपति के आगमन की तैयारी के लिए 15 एवं 17 को बैठक

राष्ट्रपति के आगमन की तैयारी के लिए 15 एवं 17 को बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रपतिप्रणव मुखर्जी के 28 दिसंबर को प्रस्तावित झारखंड आगमन को लेकर मुख्य सचिव ने 15 दिसंबर को बैठक बुलाई है। जबकि मंत्रिमंडल एवं समन्वय विभाग के अपर मुख्य सचिव ने 17 दिसंबर को बैठक बुलाई है। मुख्य सचिव ने डीजीपी, महासमादेष्टा अग्निशमन विभाग, पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त, एसएसपी के अलावा ट्रैफिक डीएसपी से तैयारी की रिपोर्ट तलब की है। इस आधार पर वह 15 दिसंबर को समीक्षात्मक बैठक करेंगे। गत 17 अक्टूबर को ही मुख्य सचिव ने राष्ट्रपति के आगमन को लेकर बैठक की थी। 15 दिसंबर को होने वाली बैठक में नए सिरे से यह समीक्षा की जाएगी कि संबंधित अफसरों ने किस हद तक तैयारी पूरी की है।

कैबिनेट के अपर मुख्य सचिव ने 17 को पेयजल स्वच्छता, नागर विमानन, पथ निर्माण, ऊर्जा, भवन निर्माण, स्वास्थ्य, कल्याण, नगर विकास, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव, आयुक्त रांची प्रमंडल एवं कोल्हान प्रमंडल, डीजीपी, कोल्हान डीआईजी, डीसी, एसएसपी जमशेदपुर, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के निदेशक आदि की बैठक बुलाई है।

कैबिनेट विभाग की बैठक

निमंत्रण पत्र का प्रारूप, डायस प्लान, आयोजक संस्थान की पृष्ठभूमि, राष्ट्रपति का भाषण प्रारूप, आयाेजन मंच से संबोधित करने वाले लोगों की सूची, जमशेदपुर से संबंधित सूचना, जमशेदपुर के एयरक्राफ्ट लैडर के समीप ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था, जमशेदपुर के एयरक्राफ्ट लैडर पर सुंदर शामियाना, रेड कार्पेट एवं बुके की व्यवस्था, राष्ट्रपति के जमशेदपुर आगमन एवं विदाई पर उनकी अगवानी, राज्य प्रोटोकॉल मैनुअल के अतिरिक्त उपस्थित रहने वाले लोगों की सूची। इसके अलावा कारकेड, बुलेट प्रूफ वाहन, आउट राइडर्स एवं फोटोग्राफर्स के लिए खुली जीप की व्यवस्था, आगमन के दिन यातायात व्यवस्था, एयरपोर्ट से समारोह स्थल एवं अस्पताल तक जाने वाली सड़क को सुदृढ़ करने की व्यवस्था आदि पर समीक्षा होगी।

इन जिम्मेदारियां की समीक्षा की जाएगी