पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हथियार के बल पर लूटपाट

हथियार के बल पर लूटपाट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | हिंदपीढ़ीथाना क्षेत्र स्थित जेडी हाई स्ट्रीट मॉल के पास गुरुवार की अहले सुबह पांच बजे बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने संजय मिश्रा के साथ लूटपाट की। इस संबंध में संजय ने हिंदपीढ़ी थाना में मामला दर्ज कराया है। संजय ने पुलिस को बताया कि वह दुमका इंटरसिटी ट्रेन से उतरने के बाद रिक्शा पर सवार होकर मेन रोड रहा था। इसी बीच बाइक पर सवार तीन अपराधी पहुंचे और मोबाइल और पर्स लूट लिया। पर्स में दो हजार रुपए और एटीएम था। अपराधियों ने एटीएम से तीस हजार रुपए की निकासी भी कर ली। वहीं पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज निकाला गया पर अंधेरा होने की वजह से पुलिस को अपराधियों का चेहरा पता नहीं चल पाया।