जांच कर वापस लौटे जेल आईजी
रांची | चाईबासाजेल ब्रेेक मामले की जांच करने के बाद जेल आईजी शैलेंद्र भूषण गुरुवार को वापस रांची लौट आए। अब रिपोर्ट बनाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। संभव है कि दो दिनों के भीतर जेल आईजी अपनी रिपोर्ट सौंप सकते हैं। जेल आईजी ने चाईबासा में दो दिनों तक करीब तीन दर्जन से ज्यादा लोगों की पूछताछ की है। उन्होंने सभी का बयान दर्ज किया है। इन्हीं बयानों के आधार पर जेल आईजी को रिपोर्ट तैयार करनी है। उन्होंने जेल से जुड़े अफसरों एवं कर्मियों के अलावा पुलिसकर्मियों एवं पुलिस अफसरों का भी बयान लिया है।