पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ज्रेडा मामले में दो पदाधिकारी के खिलाफ इश्तेहार जारी

ज्रेडा मामले में दो पदाधिकारी के खिलाफ इश्तेहार जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची | ज्रेडासोलर उपकरण घोटाले के दो नामजद आरोपी एएन विजय राघवन और सत्येन कस्तुरी के खिलाफ इश्तेहार जारी किया गया है। यह इश्तेहार निगरानी के विशेष न्यायाधीश मो. शाकिर की अदालत ने गुरुवार को जारी किया। इश्तेहार आदेश में कहा गया है कि एक माह के भीतर अदालत में उपस्थित नहीं होने पर दोनों आरोपियों की चल-अचल संपति को जब्त कर लिया जाएगा। एक सप्ताह पूर्व दोनों आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका भी निगरानी की विशेष अदालत द्वारा खारिज की जा चुकी है। मालूम हो कि इस मामले से जुड़े तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ निगरानी की अदालत ने पूर्व में ही इश्तेहार जारी किया है। इनके खिलाफ प्राथमिकी में कहा गया है कि सोलर उपकरण की आपूर्ति को लेकर हैदराबाद की चहेती कंपनी को निविदा सौंपी गई थी। जबकि इसके लिए सरकारी कंपनी पूर्व से अधिकृत था।