पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजनाथ उमा भारती की आज कई चुनावी सभाएं

राजनाथ उमा भारती की आज कई चुनावी सभाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्रीयगृह मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय जल संसाधन नदी विकास मंत्री उमा भारती शुक्रवार को चौथे पांचवें चरण के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। राजनाथ सिंह की चुनावी सभा बाघमारा, जमुआ, बगोदर और सारठ में होगी, जबकि उमा भारती मधुपुर, देवघर और राजमहल में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। उमा भारती पहली बार झारखंड में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय और सांसद मनोज तिवारी भी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। रामकृपाल यादव अर्जुन मुंडा मधुपुर, देवघर, जामा और पोड़ैयाहाट में संयुक्त रूप से चुनावी सभा करेंगे। वहीं रवींद्र राय बगोदर जमुआ और चंदनक्यारी तथा मनोज तिवारी गांडेय निरसा में चुनावी सभा करेंगे।

किसकी कहां होगी सभा

राजनाथसिंह : बाघमारा,जमुआ, बगोदर सारठ।

उमाभारती : मधुपुर,देवघर राजमहल।

रामकृपालयादव अर्जुन मुंडा : मधुपुर,देवघर, जामा पोड़ैयाहाट।

रवींद्रराय : बगोदर,जमुआ चंदनक्यारी।

मनोजतिवारी : गांडेयनिरसा।