पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अगले दो चरणों से झाविमो को काफी उम्मीद

अगले दो चरणों से झाविमो को काफी उम्मीद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पांच है सीटिंग सीट, पांच सीट पर पार्टी रही दूसरे स्थान पर, बाबूलाल, प्रदीप , मिस्त्री सहित कई की प्रतिष्ठा दांव पर

अगलेदो चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव में झारखंड विकास मोर्चा की काफी उम्मीदें हैं। पार्टी ने अब अपना पूरा ध्यान इन चरणों में होनेवाले चुनाव में लगा दिया है। पार्टी गत विधानसभा चुनाव में इस क्षेत्र के 31 सीटों में से कुल पांच सीटें अपने खाते में डाली थी वहीं पांच सीट पर वह दूसरे स्थान पर रही थी।

अब पार्टी अपनी सीटिंग सीट के साथ-साथ दूसरे स्थान पर रहे सीटों को भी अपनी झोली में डालने की जीतोड़ कोशिश में जुट गई है। इसके लिए पार्टी के सभी बड़े नेता संथाल परगना शिफ्ट हो गए हैं। मालूम हो कि 2009 के विधानसभा चुनाव में पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ी थी।

झाविमो के अन्य प्रत्याशी

जमुआ-सत्यनारायण दास

गांडेय-लक्ष्मणस्वर्णकार

डुमरी-प्रदीपसाहू

सिंदरी-रेखामंडल

धनबाद-रमेशराही

झरिया-योगेंद्रसाव

राजमहल-कृष्णामहतो

बोरियो-सूर्यनारायणहांसदा

बरहेट-सिमोनमालतो

लिट्टीपाड़ा-दानियलकिस्कू

पाकुड़-हिनाबीवी

नाला-माधवचंद्रमहतो

दुमका-बबलूमुर्मू

जामा-सुखलालसोरेन

सारठ-रंधीरसिंह

गोड्‌डा-संजीवआनंदझा

जरमुंडी-संजयनंदझा

महगामा-मो.शाहिदइकबाल

ये हैं दूसरे स्थान पर रहेे प्रत्याशी

टूंडी: प्रत्याशी-डॉ.सबा अहमद

चंदनक्यारी: प्रत्याशी-अमरकुमार बाऊरी

देवघर: प्रत्याशी-संतोषपासवान

मधुपुर: प्रत्याशी-सहिमखान

बगोदर: प्रत्याशी-मोइकबाल अंसारी

बाबूलाल, प्रदीप यादव, मिस्त्री सोरेन, परितोष सोरेन, डा सबा अहमद, लक्ष्मण स्वर्णकार सहित कई की प्रतिष्ठा दांव पर

तीसरे चौथे चरण में पार्टी के कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। जिसमें खुद बाबूलाल मरांडी सहित सीटिंग एमएल प्रदीप यादव, मिस्त्री सोरेन, परितोष सोरेन, डा. सबा अहमद, लक्ष्मण स्वर्णकार, अमर बाऊरी सहित कई की प्रतिष्ठा दांव पर है।

ये हैं सीटिंग सीट के प्रत्याशी

महेशपुर : प्रत्याशी-मिस्त्रीसोरेन

पौड़ैयाहाट: प्रत्याशी-प्रदीप यादव

गिरिडीह: प्रत्याशी-बाबूलालमरांडी (सीटिंग एमएलए, निर्भय शाहबादी, अब भाजपा प्रत्याशी)

बोकारो: प्रत्याशी-इजरायलअंसारी (सीटिंग एमएलए, समरेश सिंह, अब निर्दलीय प्रत्याशी)

बाघमारा: प्रत्याशी-सीतारामभुईंयां (सीटिंग एमएलए, ढुल्लू महतो, अब भाजपा