भाजपा है सांप्रदायिक पार्टी : लालू
पिछली सरकार रोक सकती थी महंगाई : राजनाथ
मुस्लिमों का सिर्फ इस्तेमाल : हुसैन
निर्णय स्वीकारना होगा : शकील
कांग्रेस की लहर : राज बब्बर
भाजपा सरकार जरूरी : तिवारी
खनिज पर भाजपा की नजर: हेमंत
देश की साख बढ़ी : स्मृति
सरिया|केन्द्रीय शिक्षामंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए राज्य में भी भाजपा सरकार बनना जरूरी है। केंद्र में भी भाजपा की सरकार है। इससे झारखंड का तेजी से विकास होगा। 25 दिसंबर को अटलजी का जन्म दिन है। उस दिन यहां भाजपा की बहुमत वाली सरकार बना कर उन्हें तोहफा दें। ताकि झारखंड बनाने का उनका सपना पूरा हो सके। उन्होंने कहा कि 25 वर्षों से माले के विधायक यहां रहे हैं। क्या विकास हुआ आपके सामने है। ईरानी बगोदर में चुनावी सभा में बोल रही थी। उन्होंने कहा कि काफी कम समय में ही देश की साख विश्व में बढ़ी है। पेट्रोल- डीजल समेत अन्य आवश्यक वस्तुओं के दाम गिरे हैं। आनेवाले दिनों में मंहगाई और घटेगी। इसके लिए कई कदम केंद्र सरकार ने उठाया है। ईरानी ने कहा कि झारखंड का विकास इसलिए नहीं हआ कि यहां बहुमत की सरकार अब तक नहीं बन पाई। गठबंधन की सरकार में कई मजबुरियां होती हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के 14 माह के शासन का कोई भी काम धरातल पर नहीं दिख रहा है।
देवघर में भाजपा प्रत्याशी के साथ शाहनवाज।
रांची एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते डॉ. शकील अहमद।
रांची एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेता राजबब्बर
जमुआ में चुनावी सभा में मनोज, केदार हाजरा कृष्णा प्रधान।
चुनावी सभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन।
चुनावी सभा में बोलती स्मृित इरानी।
गोड्डा में चुनावी सभा में बोलते राजद सुप्रीमो लालू।
चुनावी सभा में गृहमंत्री का स्वागत करते भाजपाई।