- Hindi News
- अनिंदया सेन बने आईआईएम रांची के नए डायरेक्टर इंचार्ज
अनिंदया सेन बने आईआईएम रांची के नए डायरेक्टर इंचार्ज
प्रोफेसरअनिंदया सेन को आईआईएम, रांची का नया डायरेक्टर इंचार्ज बनाया गया है। प्रो. सेन वर्तमान में आईआईएम कोलकाता में एकेडमिक विभाग के डीन हैं। यह दूसरी बार है, जब आईआईएम कोलकाता के ही प्रोफेसर को यह जिम्मेवारी मिली है। पहले भी वहीं के प्रोफेसर बीबी चक्रवर्ती को रांची का डायरेक्टर इंचार्ज बनाया गया था।
गौरतलब है कि सितंबर 2013 में आईआईएम, रांची के स्थाई निदेशक प्रो. एमजे जेवियर के इस्तीफे के बाद से अबतक संस्थान को परमानेंट डायरेक्टर नहीं मिला है। इस वजह से बीते करीब एक साल से कई बड़े फैसले लेने में परेशानी आती रही हैं।
प्रो. बीबी चक्रवर्ती ने सितंबर में ही कहा कि था, वे आईआईएम रांची के डायरेक्टर इंचार्ज के पद को छोड़ेंगे। इसके पीछे उन्होंने कारण बताया था कि आईआईएम कोलकाता में स्टूडेंट्स को पढ़ाने में ज्यादा समय देने की वजह से वे रांची में समय नहीं दे पा रहे हैं। इसके बाद उन्होंने सात नवंबर को आईआईएम रांची के डायरेक्टर इंचार्ज का पद छोड़ दिया। प्रो. चक्रवर्ती आईआईएम, रांची के स्थापना के समय भी डायरेक्टर इंचार्ज के पद पर थे।
पद छोड़ने की बात कह चुके थे प्रो. चक्रवर्ती