पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किंग मेकर को भक्तों की कमी

किंग मेकर को भक्तों की कमी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजनीति में भक्ति की बड़ी पुरानी परंपरा है। नेताजी को देखते ही भक्त उन्हें भगवान समझ कर चरणों में लेट जाते हैं। किंगमेकर जब पावर में थे, तब ऐसे भक्तों को खूब वरदान दिया करते थे। जिस वजह से लोग आज भी उनकी पूजा कर रहे हैं। ऐसे ही एक भक्त उनकी बीमारी की खबर सुन कर सीधे बैंगलोर से रांची पहुंचा। भक्त पेशे से डाॅक्टर हैं और झारखंड के बड़े अस्पताल में ऊंचा पद संभाल चुके हैं। किंगमेकर और भक्त की मुलाकात देखकर लोगों को राम और हनुमान मिलन का प्रसंग याद गया। आते ही डाॅक्टर साहेब ने किंगमेकर की दवा की व्यवस्था की जानकारी ली और डाॅक्टरी ज्ञान देने लगे। भक्त को भावुक देख कर राजनीति के माहिर खिलाड़ी किंगमेकर ने उन्हें तुरंत नए असाइनमेंट में लगाया और राहत की सांस ली। क्योंकि ज्यादा भावुक होने पर भक्त वरदान मांग सकता था और किंगमेकर अभी कुछ देने की स्थिति में नहीं हैं।