मानवाधिकार की पुकार सबको मिले अधिकार
पंपलेट बांट किया जागरूक
डीबी स्टार >अखिल भारतीय ह्यूमन राइट्स आर्गेनाइजेशन की ओर से बुधवार को शहर के कई जगहों पर लोगों को मानवाधिकार के प्रति जागरूक किया गया। इसके तहत पंपलेट बांटकर लोगों को मानवाधिकार हनन और उससे बचने के उपाय के बारे में जानकारी दी गई। जागरूकता अभियान के तहत आर्गेनाइजेशन के सदस्यों ने डोरंडा, साउथ ऑफिस पाड़ा, कांटाटोली, नामकुम, सिदरौल समेत अन्य स्थानों के लोगों को जानकारी दी। मौके पर आर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष दिनेश कुमार, सचिव मनोज कुमार सिंह, लखन प्रमाणिक, पवन सिंह और बिरसा पाहन भी शामिल थे।
मानविधकार के बारे में लोगों के बीच पंपलेट बांटते आर्गेनाइजेशन के सदस्य।
मानवाधिकार के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कैंडल मार्च में शामिल स्टूडेंट्स।
डीबी स्टार >रांची
विश्वमानवाधिकार दिवस के अवसर पर भारत दृष्टि संस्था के तत्वावधान में आरयू के मानवाधिकार के छात्र-छात्राओं ने कैंडल मार्च निकाला। स्टूडेंट्स कचहरी चौक से मानवाधिकार के लिए नारे लगाते हुए रांची विवि कैंपस पहुंचे। वहां रैली सभा में परिवर्तित हुई। समाज सेवी सुमित कुमार ने कहा मानवाधिकार वह अधिकार है जो प्राकृतिक रूप से सभी को प्राप्त है। इस अवसर पर कविताएं भी पेश की गईं। कुणाल कुमार ने कहा मानवाधिकार समानता, भाईचारा, सौहार्द शांति का संदेश देता है। इस अवसर पर मुकेश कुमार, अनु कुमारी, अजय कुमार, आशा होरो, आरती, ओमकार कोमल, दिनेश, वैष्णवी आदि उपस्थित रहे।
जागरूकतासे रुकेगा मानवाधिकार हनन
मानवाधिकारशिक्षा विभाग के तत्वावधान में छात्रों ने रांची विश्वविद्यालय के गेट से फिरायालाल चौक तक कैंडल मार्च निकाला। इकाई अध्यक्ष सुबास साहू ने कहा जागरूकता से ही मानवाधिकार हनन को रोका जा सकता है। जागरूकता कैंडल मार्च में उत्तम कुजूर, अमित कुमार, अमन कुमार, प्रियंका, पंकज महतो, फैजीन फातमा, अलकामा, सिकंदर, नीलेश, श्रीकांत, मंटू, अनिता आदि उपस्थित रहे।