पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संत मिखायल स्कूल के 11 छात्र दिल्ली रवाना

संत मिखायल स्कूल के 11 छात्र दिल्ली रवाना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संतमिखाइल स्कूल फॉर ब्लाइंड के 11 छात्र-छात्राएं बुधवार को नई दिल्ली में 13 से 16 दिसंबर तक होने वाली 19वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रांची से रवाना हुए। ये स्टूडेंट प्रतियोगिता के तहत होने वाले सात इवेंट में प्रदर्शन करेंगे। जिनमें 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर की दौड़, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो और शॉटपुट थ्रो एवं लोंग जम्प शामिल हैं।

इन इवेंटों में शामिल होने वाल स्टूडेंट्स में पांच छात्राएं और छह छात्र शामिल हैं। जिनमें नमिता, रश्मि, मारसा, राखी और बबली तथा छात्रों में शंकर उरांव, पुनिल कुमार महतो, सनत हांसदा, मनीष उरांव, शंकर भगत और बुद्धदेव शामिल हैं। इन स्टूडेंट्स के साथ स्कूल की प्रधानाध्यापिका एमटीपी अग्रवाल और शिक्षकों में किरण हेमरोम, देवदास विश्वकर्म, प्रेम उदय हेमरोम भी रवाना हुए।

दिल्ली रवाना होने से पूर्व स्कूल की प्रधानाध्यापिका एमटीपी अग्रवाल ने बताया कि यह संत मिखाइल स्कूल फॉर ब्लाइंड के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंडवासियों के लिए गर्व की बात है कि इस स्कूल के छात्र गोलू कुमार ने पिछले दिनों दक्षिण अफ्रीका केप टाउन में संपन्न वर्ल्ड कप क्रिकेट टीम में अपने बेहतर प्रदर्शन से टीम को विजय हासिल करायी। झारखंड के इस स्कूल के छात्र गोलू कुमार एक अच्छा बैट्समैन बॉलर है। इस जीत में गोलू कुमार की विशेष भूमिका है।