- Hindi News
- आरयू इंटर कॉलेज यूथ फेस्ट में भाग लेंगे 15 कॉलेज
आरयू इंटर कॉलेज यूथ फेस्ट में भाग लेंगे 15 कॉलेज
रांचीयूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज यूथ फेस्टिवल तीन दिनों 12 से 14 दिसंबर तक होगा। फेस्टिवल के आयोजन की जिम्मेदारी रांची कॉलेज को दी गई है। उद्घाटन समारोह 12 दिसंबर मोरहाबादी स्थित बेसिक साइंस भवन के आर्यभट्ट ऑडिटोरियम में सुबह 10 बजे से होगा। वहीं समापन समापन समारोह इसी हॉल में दोपहर 12.30 बजे से होगा। इसमें 22 इवेंट होंगे। इसमें 15 कॉलेज के भाग लेने की संभावना है। फिलहाल 13 कॉलेजों का इंट्री हो चुकी है।
उद्घाटन समारोह के चीफ गेस्ट रांची विवि के वीसी डॉ. एलएन भगत, विशिष्ट अतिथि प्रोवीसी डॉ. रजीउद्दीन होंगे। अतिथियों का स्वागत रांची कॉलेज के प्राचार्य डॉ. यूसी मेहता करेंगे। जबकि डीएसडब्ल्यू डॉ. एससी गुप्ता समारोह पर प्रकाश और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. एपी साहा करेंगे। समारोह की तैयारी को लेकर बुधवार को प्राचार्य डॉ. यूसी मेहता की अध्यक्षता में आयोजन समिति की बैठक हुई, जिसमें तैयारी की समीक्षा की गई।
इन कॉलेजों की हुई है इंट्री
आरयूइंटर कॉलेज यूथ फेस्टिवल के लिए बुधवार तक 15 कॉलेजों की इंट्री हुई है। इसमें जेएन कॉलेज धुर्वा, केओ कॉलेज गुमला, बिरसा कॉलेज खूंटी, मांडर कॉलेज, पीपीके कॉलेज बुंडू, केसी भगत कॉलेज बेड़ो, डोरंडा कॉलेज, वीमेंस कॉलेज, मारवाड़ी कॉलेज, बीएन जलान कॉलेज गुमला, गोस्सनर कॉलेज, रांची कॉलेज, रांची यूनिवर्सिटी पीजी डिपार्टमेंट, एसएस मेमोरियल कॉलेज और निर्मला कॉलेज शामिल है। राम लखन सिंह यादव कॉलेज गुरुवार तक इंट्री करा सकता है।
प्राचार्य ने किया निरीक्षण
आयोजनसमिति की बैठक के बाद प्राचार्य डॉ. मेहता ने शिक्षकों के साथ आर्यभट्ट हॉल का निरीक्षण किया। इसी हॉल में उद्घाटन और समापन समारोह होना है। आयोजन समिति के सदस्यों को प्राचार्य ने इस मौके पर दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर डॉ. वी मुखर्जी, डॉ. एसके त्रिपाठी, डॉ. दिलीप प्रसाद, डॉ. एसएम अब्बास, डॉ. एक्यू जिलानी, डॉ. एपी साहा, डॉ. राजेश कुमार सिंह समेत अन्य सदस्य थे।
संत जेवियर कॉलेज नहीं लेगा भाग
रांचीयूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज यूथ फेस्टिवल में इस बार संत जेवियर कॉलेज भाग नहीं लेगा। सालों बाद पहला मौका है, जिसमें यह कॉलेज शामिल नहीं हो रहा है। इसकी वजह कॉलेज में परीक्षा होना बताई गई है। हालांकि इस संबंध में आयोजन समिति की ओर से अधिकृत जानकारी नहीं दी गई है।
रांची कॉलेज है प्रोग्राम का आयोजक, प्राचार्