- Hindi News
- रांची के सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी को मिला इंटरनेशनल स्कूल अवार्ड
रांची के सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी को मिला इंटरनेशनल स्कूल अवार्ड
सुरेंद्रनाथसेंटेनरी स्कूल को इंटरनेशनल स्कूल अवार्ड मिला है। दिल्ली में स्कूल को यह अवार्ड ब्रिटिश काउंसिल ने प्रदान किया। स्कूल की ओर से यह अवार्ड प्रिंसिपल समिता सिन्हा और प्रोग्राम को ऑर्डिनेटर सोनी श्रीवास्तव ने लिया। सुरेंद्र नाथ स्कूल को यह अवार्ड वैश्विक नागरिकता के आधार पर विभिन्न देशों जिसमें यूके, नाइजीरिया, बांग्लादेश के स्कूलों के साथ सात परियोजना कार्य को पूरा करने के लिए दिया गया है।
बुधवार को स्कूल की प्रिंसिपल समिता सिन्हा ने बताया कि इस परियोजना का स्तर ग्लोबल एक्रिडिएशन के हिसाब से था। जिसमें सुरेंद्रनाथ को रांची का पहला स्कूल बनने का सौभाग्य मिला और इंटरनेशनल स्कूल अवार्ड मिला। सिन्हा ने बताया कि ब्रिटिश काउंसिल एक ऐसी संस्था है जो विभिन्न कार्यक्रमों के द्वारा स्कूल को वैश्विक परिप्रेक्ष्य में मार्ग दिखाने का काम करती है। इसके साथ ही स्कूल की शिक्षिका सोनी श्रीवास्तव को उनके एक्शन रिसर्च के लिए ब्रिटिश काउंसिल की ओर से ग्लोबल टीचर एक्रिडिएशन अवार्ड से सम्मानित किया गया।