पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुरीजारी मेला 26 दिसंबर से पटेल भवन में

गुरीजारी मेला 26 दिसंबर से पटेल भवन में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंडमें गुजराती संस्कृति को उतारने के लिए गुजराती समाज के लोगों के द्वारा पहली बार गुरीजारी नाम के मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला 26 से 28 दिसंबर तक लालपुर चौक स्थित पटेल भवन में आयोजित किया जाएगा। बुधवार को एयरपोर्ट रोड स्थित होटल ग्रीन एकर्स में चंद्रकांत रायपत, सूर्य कांत भाई राठौर, बंकर चौहान, चेतन चौहान, भावीन राठौर, गीता मनसटटा, हरिभाई पटेल तुलसी भाई पटेल ने संयुक्त रूप से प्रेस कांफ्रेंस की। उनकी ओर से बताया गया कि गुजराती समाज के लोग तीन दिवसीय गुरीजारी मेले में यहां के लोगों के सामने 26 से 28 प्रकार के गुजराती व्यंजन परोसेंगे। इस मेले के जरिये पहली बार गुजराती भोजन, गुजराती डांडिया, गरबा सहित सिगिंग, ड्राइंग, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा।

मेले में हुए इनकम को गरीब बच्चों में लगाया जाएगा

मेले के बारे में जानकारी देते गुजराती समाज के लोग।