- Hindi News
- रांची| ऑलइंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन द्वारा हाल में कोलकाता में 15वीं
रांची| ऑलइंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन द्वारा हाल में कोलकाता में 15वीं
रांची| ऑलइंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन द्वारा हाल में कोलकाता में 15वीं राष्ट्रीय प्रबंधन क्विज एवं दूसरी राष्ट्रीय मानव संसाधन विकास क्विज (शक्ति क्विज) का आयोजन किया गया। इसमें एमटीआई रांची की टीम में शामिल श्रीमंत कुमार मलिक एवं डेजी माला हेम्ब्रम ने पूर्वी क्षेत्र में क्रमश: प्रथम एवं दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्हें छह दिसम्बर को कोलकाता में पुरस्कृत किया गया। इस प्रतिस्पर्धा में 20 टीमों ने भाग लिया था। इसमें टाटा स्टील, आईटीसी, कैप जेमिनी, टीसीएस, सेसा स्टरलाइट, आरआईएनएल, एलएंडटी, आईओसी, सेल जैसी कंपनियों की टीमें भी शामिल थीं। पूर्वी क्षेत्र से एमटीआई रांची एवं टीसीएस कोलकाता की टीम फाइनल में पहुंची। फाइनल 20 दिसंबर को होगा। क्विज कार्यक्रम का संचालन सेल के महाप्रबंधक एसपीएस जग्गी ने किया।
एमटीआई की टीम राष्ट्रीय क्विज के फाइनल में