- Hindi News
- रांची| रांचीरेल मंडल में बोकारो से चंद्रपुरा के बीच राजाबेड़ा
रांची| रांचीरेल मंडल में बोकारो से चंद्रपुरा के बीच राजाबेड़ा
रांची| रांचीरेल मंडल में बोकारो से चंद्रपुरा के बीच राजाबेड़ा के पास नॉन इंटरलॉकिंग का काम हो रहा है। इसके कारण गुरुवार को कई ट्रेनें रद्द रहंेगी कुछ का मार्ग परिवर्तित किया गया है। धनबाद-रांची पैसेंजर, पटना-रांची जनशताब्दी अप-डाउन ट्रेनें रद्द रहेंगी। जबकि, वर्द्धमान से हटिया अाने वाली पैसेंजर ट्रेन गोमो तक ही आएगी। इसी तरह हटिया से वर्द्धमान जाने वाली ट्रेन बोकारो तक ही जाएगी। रांची आने वाली धनबाद-एलेप्पी एक्सप्रेस धनबाद, चंद्रपुरा, बड़काकाना मुरी होते हुए रांची आएगी। रांची से जाने वाली ट्रेन मूरी, बड़काकाना, चंद्रपुरा होकर धनबाद जाएगी। यह ट्रेन बोकारो नहीं जाएगी।
आज कई ट्रेनें रहेंगी रद्द