जनवरी से सिटी बसें निगम करेगा संचालित
रांची| एकजनवरी से शहर में चलने वाली सिटी बसों का संचालन नगर निगम कराएगा। शहर में चलाने के लिए कुल 70 सिटी बसें हैं, लेकिन इनमें ज्यादातर खराब हो चुकी हैं। जर्जर हालत और घाटे को देखते हुए जेटीडीसी ने बसों के संचालन से इनकार कर दिया था। बसों के संचालन को लेकर निगम और जेटीडीसी में लगभग एक साल से खींचतान चल रही थी। दो माह पूर्व निर्णय लिया गया कि जनवरी से निगम यह जिम्मेदारी संभालेगा, लेकिन तब तक संचालन जेटीडीसी को करना है। हालांकि, निगम को इसके लिए कई तरह की तैयारियां करनी होंगी, क्योंकि अधिकतर बसों के टायर खराब हो चुके हैं। बीमा भी समाप्त हो चुका है। निगम के सीईओ मनोज कुमार ने बसों के संचालन के लिए सरकार से डेढ़ करोड़ रुपए की मांग की है। इनसे बसों की हालत सुधारी जाएगी।
{अधिकतर बसों के टायर हो चुके हैं खराब