आया पिकनिक का मौसम, सजने लगे स्पॉट
नए साल पर सैलानियों के स्वागत के लिए सजने लगे फॉल और पार्क
तैयारी
गुलाबीसर्दी की फिजा में क्रिसमस और नए साल की खुशियां दस्तक देने लगी हैं। इसकी तैयारियां जहां बच्चों और छात्र-छात्राओं ने शुरू कर दी हैं, वहीं राजधानी रांची के आसपास के कई पिकनिक स्पॉट भी सज-धजकर सैलानियों के स्वागत के लिए तैयार हैं। ये इतने मनोरम हैं कि इनके बिना आप बड़े दिन या हैप्पी न्यू ईयर सेलिब्रेट नहीं कर सकते। चाहे पहाडिय़ों से गिरते वाटर फॉल हो या पार्क। पतरातू घाटी हो या हटिया, रुक्का डैम। प्रमुख स्पाटों में हिरनी फॉल, डियर पार्क, हटिया डैम, साइको, सिदो-कान्हू पार्क, मछली घर शामिल हैं। झारखंड चूंकि प्रकृति की गोद में है, इसलिए इस मौसम में यहां आनेवाले पर्यटकों में दूसरे राज्यों के लोग भी शामिल रहते हैं। रांची और इसके आसपास के पिकनिक स्पाटों पर खास रिपोर्ट: