- Hindi News
- यूजीसी शॉट टर्म कोर्स की ट्रेनिंग की तिथि टली
यूजीसी शॉट टर्म कोर्स की ट्रेनिंग की तिथि टली
रांची| विश्वविद्यालयअनुदान आयोग (यूजीसी) के सहयोग से रांची यूनिवर्सिटी के एकेडमिक स्टाफ कॉलेज में कई शॉट टर्म कोर्स की ट्रेनिंग होने वाली थी। अब इसे स्थगित कर दिया गया है। अगली तिथि की घोषणा शीघ्र की जाएगी। इसका उद्देश्य अधिकारियों को अपडेट करने के साथ कार्यक्षमता को बढ़ाना था। गौरतलब है कि पहले एचओडी के लिए 12 13, प्रिंसिपल बर्सर के लिए 15 16, यूनिवर्सिटी अफसर के लिए 17 से 19, कॉलेज विश्वविद्यालय के नॉन टीचिंग स्टॉफ के लिए 19 से 23 और परीक्षा नियंत्रक के लिए 20 से 22 दिसंबर तक ट्रेनिंग होने वाली थी।