पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टीवीएनएल की दूसरी इकाई से भी बिजली उत्पादन ठप

टीवीएनएल की दूसरी इकाई से भी बिजली उत्पादन ठप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टीवीएनएलकी दूसरी इकाई से भी गुरुवार सुबह उत्पादन ठप हो गया। यह इकाई अचानक ट्रिप कर गई। दिन के 12 बजे इसे पुन: लाइटअप करके उत्पादन शुरू किया जा सका, लेकिन इससे महज 19 मेगावाट ही बिजली का उत्पादन हो सका।

मालूम हो कि टीवीएनएल की एक इकाई पहले ही चार दिनों से बंद पड़ी है। इसमें ट्यूब लीकेज हो गया था। दो इकाई खराब होने से रांची सहित पूरे राज्य में बिजली संकट की स्थिति पैदा हो गई है। जबकि, इन दिनों शाम को बिजली की मांग बढ़ जाती है। जेएसईबी अधिकारियों के अनुसार देर रात तक दूसरी इकाई से फुल लोड पर उत्पादन शुरू हो जाने की उम्मीद है। दूसरी ओर, झारखंड ऊर्जा विकास निगम ने टीवीएनएल को बकाया 15 करोड़ रुपए का भुगतान कर दिया। कंपनी से काेयले के लिए इसे सीसीएल को दे दिया है।

टीवीएनएल में समस्या से निर्भरता सेंट्रल सेक्टर पर हो गई है। बुधवार को जेएसईबी से महज 176 मेगावाट बिजली ही मिल सकी। सेंट्रल सेक्टर से 619 मेगावाट बिजली लेनी पड़ी। इसके बावजूद 200 से 250 मेगावाट बिजली की कमी दर्ज की गई। रांची को 40-50 मेगावाट कम बिजली मिली।

क्या होगा असर