- Hindi News
- चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, फेंका गया सामान
चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, फेंका गया सामान
ट्रैफिकडीएसपी चौधरी ने बताया कि मेन रोड पर लगातार ट्रैफिक जाम की समस्या रहती है। इसका एक कारण सड़क पर दुकान लगाना भी है। लेकिन, अब ऐसा नहीं करने दिया जाएगा। अभियान लगातार जारी रहेगा और अब सामान जब्त किया जाएगा। पिछले दिनों चुनाव के कारण इस ओर ध्यान नहीं दिया गया, जिसका फायदा इन फुटपाथ दुकानदारों ने उठाया।
रांची| ट्रैफिकडीएसपी विश्वनाथ चौधरी के नेतृत्व में बुधवार को मेन रोड में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। सड़क को बाधित करने वाले दुकानदारों को सख्ती से हटाया गया। इस दौरान पुलिस ने कंबल, बैग, फल आदि फेंक दिए। इसके साथ ही आगे से सामान नहीं लगाने की चेतावनी दी गई। कई दुकानदारों और जवानों के बीच सामान को लेकर खींचतान भी होती रही। अभियान सर्जना चौक से शुरू किया गया और शहीद चौक तक चला। इस दौरान सर्जना चौक के करीब सड़क पर खड़ी की गई एक कार को भी पुलिस उठाकर लालपुर थाने ले गई।
कंबल और फल की दुकानों पर पुलिस की दुकानदारों से चली खीचतान।
सड़क घेरे खड़ी कार को भिजवाया गया थाने। फोटो: वसीम
शहीद चौक के पास सजाकर लटकाए गए बैग को सड़क पर गिरा दिया और तुरंत उसे हटाने के लिए कहा।