आखिर दिल तो है आपका
हृदयरोग उससे जुड़ी समस्याओं के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के लिए साओल हर्ट सेंटर, रांची की ओर से सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इसका विषय होगा आखिर दिल तो है अापका। कार्यक्रम का आयोजन 16 दिसंबर को हरमू रोड स्थित भाजपा कार्यालय के समीप काव (वैंक्वेट हॉल) में होगा। शाम चार से छह बजे तक सेमिनार में विश्व प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. बिमल छाजेड़ हृदय रोग से संबंधित बीमारी और बचाव के बारे में जानकारी देंगे। डॉ. छाजेड़ लोगों को बाईपास सर्जरी, एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी जैसे सर्जरी के बिना भी हृदय रोग बीमारी के मरीज स्वस्थ किए हैं। डॉ. छाजेड़ अभी तक 85 हजार से भी अधिक हृदय रोगी को सर्जरी से बचाया है। बल्कि उनमें नई आशा और भरोसे का संचार भी किया है। वे हृदय रोग से मुक्ति पाने और बाईपास सर्जरी से बचने के लिए दो नई नेचुरल थेरेपी, नेचुरल बाईपास और बॉयोकेमिकल एंजियोप्लास्टी की शुरुआत किए हैं। डॉ. छाजेड़ इससे पहले छह वर्ष तक एम्स में भी अपनी सेवा दे चुके हैं। इस कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर दैनिक भास्कर है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अांकड़ों के अनुसार भारत में करीब दस करोड़ लोग हृदय रोग अथवा हृदय रोगी बनने की प्रक्रिया में हैं। साथ ही वैसे लोग भी इस बीमारी के शिकार होते हैं जो मधुमेह ब्लड प्रेशर अथवा मोटापा से पीड़ित होते हैं।
10 करोड़ लोग हृदय मरीज बनने की प्रक्रिया में
> हृदय रोग से जुड़ी समस्याओं के प्रति साओल हर्ट सेंटर की ओर से किया जाएगा जागरूक
रोग से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी
साओलहार्ट सेंटर के मिशन आखिर दिल तो है आपका के तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रम में इस बात कि जानकारी दी जाएगी कि फुड हैबिट में बदलाव जरूरी है। साथ ही इसमें हृदय रोग की स्थिति में बाईपास सर्जरी एंजियोप्लास्टी या एंजियोग्राफी के बिना भी बीमारी से राहत दी जा सकती है। इसके अलावा और कई जानकारियां दी जाएगी।