स्कूल में तीसरे दिन भी पढ़ाई बाधित
रांची | नौदिसंबर को हुए विधानसभा चुनाव को लेकर रांची जिले के कई सरकारी स्कूलों में पुलिस बल के जवान आठ दिसंबर से ही ठहरे हुए हैं। बुधवार से यह स्कूल खुल गए और पढ़ाई होनी थी। लेकिन कई स्कूलों में अब भी जवान ठहरे हुए हैं। इसके कारण लगातार तीसरे दिन में पढ़ाई नहीं कराई जा सकी। शहर के मध्य विद्यालय हातमा में जब कुछ बच्चे स्कूल पहुंचे तो देखा कि वहां लोग सोए हुए हैं और बाहर खाना बन रहा है। यह देखकर कुछ बच्चे अपने आप लौट गए और कुछ को जवानों ने समझाकर वापस भेज दिया।