पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली निगम का राज्य में 1742 जगहों पर छापा

बिजली निगम का राज्य में 1742 जगहों पर छापा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंडऊर्जा विकास निगम की ओर से रांची सहित कुल 15 शहरों में छापेमारी की गई। इसमें कुल 1742 स्थानों में छापेमारी कर 453 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए कुल 79.39 लाख रुपए का जुर्माना ठोंका गया। सबसे अधिक रांची में 343 स्थानों पर छापेमारी हुई। इसमें 75 लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए कुल 12.04 लाख रुपए का जुर्माना ठोंका गया।

गुमला में 107 स्थान, 21 पर प्राथमिकी, 2.61 जुर्माना, जमशेदपुर में 229 स्थान, 66 पर प्राथमिकी 29.39 लाख रुपए जुर्माना, चाईबासा 66 स्थान, 13 पर प्राथमिकी तथा 2.31 लाख का जुर्माना, धनबाद 372 स्थान, 60 पर प्राथमिकी तथा 7.14 लाख जुर्माना, चास 148 स्थान, 39 पर प्राथमिकी तथा 6.16 लाख का जुर्माना, डालटनगंज 46 स्थान, 23 पर प्राथमिकी, 4.05 लाख जुर्माना, गढ़वा 39 स्थान, 21 पर प्राथमिकी, 99 हजार जुर्माना, दुमका में 27 स्थान, 14 प्राथमिकी,62 हजार जुर्माना, देवघर 92, प्राथमिकी 24 तथा जुर्माना, 3.06 लाख, साहेबगंज 41 स्थान, 12 पर प्राथमिकी, 1.27 लाख जुर्माना, हजारीबाग 110 स्थान, 33 पर प्राथमिकी तथा 4.52 लाख जुर्माना, रामगढ़ 27, 10 पर प्राथमिकी, 52 हजार जुर्माना, कोडरमा 35 स्थान, 17 पर प्राथमिकी, 2.56 लाख जुर्माना, तथा गिरिडीह में 60 स्थानों पर छापा, 25 पर प्राथमिकी तथा 2.15 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया।

{ बिजली चोरी अधिनियम के तहत केस दर्ज करते हुए 79.39 लाख रुपए का ठोंका जुर्माना