मिलने लगा किसान विकास पत्र
रांची| किसानविकास पत्र डाकघरों में मिलने लगा है। इसे लेने वालों को काउंटर से फॉर्म भरकर देना होगा। साथ ही जितने का केवीपी लेना है, उतनी राशि और एड्रेस प्रूफ की कॉपी जमा करनी होगी। इसके साथ दो फोटो भी जमा करना अनिवार्य है। केवीपी के लिए अन्य किसी भी डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं होगी। मालूम हो कि केवीपी के तहत जमा होने वाला पैसा आठ साल चार माह में दोगुना होगा। इस बीच पैसा निकासी पर कम से कम ढाई साल इंतजार करना होगा।