पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वीमिंग पूल में डूब सकते हैं सिनर्जी गेम्स

स्वीमिंग पूल में डूब सकते हैं सिनर्जी गेम्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची| रिम्सके छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित होने वाले फन, डांस और स्पोर्ट्स का कार्यक्रम सिनर्जी इस बार छात्रों को पहले जैसी एनर्जी नहीं दे सकेगा। इस दौरान आयोजित होने वाले आउटडोर गेम्स पर इस बार ग्रहण लग गया है। जिस मैदान में आउटडोर गेम्स आयोजित किए जाते थे, वहां अब स्वीमिंग पूल और हेलीपैड का निर्माण किया जा रहा है। रिम्स के छात्रों के साथ-साथ सिनर्जी आयोजन टीम और रिम्स प्रबंधन भी अब सोच में पड़ गया है कि आखिर इस बार आउटडोर गेम्स कहां आयोजित किए जाएंगे। सिनर्जी में दस से अधिक आउटडोर गेम्स, टीचर्स के लिए गेम्स आदि का आयोजन इसी मैदान में किया जाता था। आयोजन समिति अभी से नई जगह की खोज में लग गई है। कुछ लोगों ने बॉस्केट बॉल मैदान, कॉलोनी का मैदान और पुराने मैदान के बीच में बची जगह का सुझाव दिया है। हालांकि इनमें से कोई भी स्थान आउटडोर गेम्स के लिए पर्याप्त नहीं है।

सिनर्जी कार्यक्रम को लेकर आज होगी बैठक