ग्राहक के फेर में फंसे मटकेबाज
डीआईजीप्रवीण सिंह के आदेश पर बुधवार को दो प्रशिक्षु डीएसपी प्रमोद केसरी और ज्ञानरंजन ने सादे लिबास में ग्राहक बनकर डोरंडा सुखदेवनगर इलाके में छापामारी की और मटका किंग विजय सिंह समेत 10 मटकाबाजों को गिरफ्तार किया। इनमें रवि और सूरज सुखदेवनगर के और दीप नायक, इंदू राम, छोटू राम, मो जावेद, पिंटू,मो कौनिन और अशोक राम डोरंडा के रहनेवाले हैं। पुलिस ने बताया कि मो कौनिन मैट्रिक की परीक्षा देकर मटका के काले धंधे में शामिल हो गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 17 हजार रुपए नकद, पर्चा, 11 मोबाइल, टिकट समेत कई सामान बरामद किए हैं। प्रवीण सिंह ने बताया कि राजधानी के हर थाना क्षेत्र में मटका का खेल काफी बढ़ गया है। रोज कई घर बरबाद हो रहे हैं। मटका की वजह से कई जगहों पर अक्सर मारपीट होती है। सूचना मिली थी कि डोरंडा बाजार और सुखदेवनगर में मटका जोरों पर चल रहा है। दो डीएसपी सादे लिबास में गए और छापामारी कर आरोपियों को पकड़ा। भागने के क्रम में कई मटकाबाज नाली में गिर गए। पुलिस उसी हालत में उन्हें पकड़ कर डीआईजी के पास ले आई।
सुखदेवनगर और डोरंडा थानेदार पर विभागीय कार्रवाई
डीआईजीने बताया कि दोनों थानेदारों से कई बार कहा गया था कि उनके क्षेत्र में मटका का खेल होता है। इसके बाद भी वे मटका का खेल रुकवा नहीं पाए। दोनों थानेदारों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही अब जिस थाना क्षेत्र में मटका का खेल होगा, उस थानेदार को सस्पेंड किया जाएगा।
एक सेंटर से प्रतिदिन 70 हजार रुपए की होती है कमाई
डीआईजीने बताया कि राजधानी में मटका खेलाने वालों को एक सेंटर से प्रतिदिन करीब 70 हजार रुपए की कमाई होती है। पुलिस को कोकर, सुखदेवनगर, अपर बाजार, पहाड़ी टोला, डोरंडा, हिंदपीढ़ी में विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है। थाना स्तर पर मटका खेलाने वालों के खिलाफ बीच-बीच में कार्रवाई की जाती थी, पर छोटे मटका बाज पकड़े जाते थे और सरगना फरार हो जाता था।
काली कमाई में मोइन खान भी हिस्सेदार
डीआईजीने बताया कि राजधानी में 50 से अधिक मटका के सेंटर हैं। पुलिस ने कई जगहों को चिन्हित किया है। सभी सेंटरों पर छापामारी होगी। मटका सरगना विजय सिंह पहले भी जेल जा चुका है। पूछताछ के बाद पता चला कि डोरंडा में रहने वाले मोइन खान मटका का सारा पैसा क्लेक्शन कर विजय सिंह को देता है। मोइन के बारे में पुलिस को ज्या