चहल्लुम पर मुकाबला 14 को
रांची | चहल्लुमके अवसर पर 14 दिसंबर को खटंगा में नुमाइशी खेल का आयोजन किया जाएगा। इसमें कई अखाड़ेधारी अपने साजो समान एवं गाजे-बाजे के साथ मुकाबले में भाग लेंगे। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। रांची के प्रमुख खलीफा मोहम्मद सईद साहब मुख्य अतिथि और बड़गाईं के हाजी अख्तर अंसारी विशिष्ट अतिथि होंगे। यह जानकारी इमाम बक्स अखाड़ा के सचिव ने दी।